
खंडवा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त किए हैं। इनमें से कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने तथा कार्य में रुचि न लेने वाले 22 सेक्टर अधिकारियों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने तथा वेतन भुगतान रोकने के संबंध में कलेक्टर श्री गुप्ता ने कारण बताओं नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि जिन सेक्टर अधिकारियों के विरूद्ध नोटिस जारी किए गए हैं उनमें नितेश यादव उपयंत्री जनपद पुनासा राम सिंह मौर्य उप यंत्री राजेश सैनी सहायक पशु चिकित्सक अधिकारी ईसराम डाबर उपयंत्री हाउसिंग बोर्ड,राकेश दुबे उपयंत्री लक्ष्मी शाक्य सहायक यंत्री, नरेन्द्र कनाड़े पशु चिकित्सक, कड़वा चौहान डॉक्टर,विमल सोनी पशु चिकित्सा अधिकारी,विष्णु बिरला पशु चिकित्सा अधिकारी,धन सिंह जमरे पशु चिकित्सा अधिकारी,आरसी बोराना पशु चिकित्सा अधिकारी,नवीरा खान उपयंत्री, सुनील पुनसिया पशु चिकित्सक, संदीप कोठालकर उपयंत्री, शकील खान पशु चिकित्सक, अमित गुप्ता अनुविभागीय अधिकारी,आर मेश्राम उपयंत्री,ज्योति आनंद अनुविभागीय अधिकारी,ज्ञानसिंह राठौर बीआरसी,अनिल भाटे सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी एवं अमीन खान पशु चिकित्सक शामिल हैं।
