सिंधी कॉलोनी, जनकपुरी में चला सफाई स्वच्छता अभियान

ग्वालियर। नगर निगम जोन 20 के अंतर्गत आज वार्ड 53 में हर घर हो स्वच्छ शहर हो स्वच्छता में आगे इस पहल को लेकर कॉलोनीवासियों के साथ निगम के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका में आम जन भी स्मार्ट बने हैं। इस अवसर पर आह्वान किया गया कि घर का कचरा निगम की कचरा गाड़ी में ही डालें, खुली जगह में कचरा न फेकें, पॉलिथिन मुक्त ग्वालियर बनाए, अपने घर के बाहर और अपनी कॉलोनी, मोहल्ला को साफ स्वच्छ रखें। इसके साथ सफाई अभियान चलाकर एक रैली निकालकर आम जन को जागरुक किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिनेश जैन, आकाश भदौरिया, बंटी, श्रृष्टि शर्मा, सुनील शास्त्री, गोपाल जाटव, भूपसिंह, पंकज मिश्रा, कमल किशोर मिश्रा, के जी दुबे, लक्की बत्रा इत्यादि शामिल हुए। उनके साथ नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी किशोर चौहान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी रामचंद्र धौलपुरिया, डब्ल्यूएचओ 53 अजय पवार, डब्ल्यूएचओ 48 दीपक खरे, 51 हरि कंजोलिया, सहायक दरोगा नवल पटेल, ब्रह्म कुमार, सचिन कुमार आदि ने आम जन से हाथ जोड़कर भारत माता के जयकारों के साथ आ स्वच्छता अभियान में साथ देने का आह्वान किया ।

Next Post

BMO की शिकायत आयुक्त तक पहुंची पहले CMHO को दिया था आवेदन, नहीं हुई सुनवाई

Fri Aug 29 , 2025
विदिशा। जिले की लटेरी तहसील में सीएचओ और बीएमओ के बीच आपसी खींचतान और आरोपों का मामला आयुक्त तक जा पहुंचा. इसके पहले लटेरी के कई सीएचओ ने बीएमओ को खिलाफ सीएमएचओ को शिकायती आवेदन दिया था. हाल ही लटेरी के बीएमओ के खिलाफ सीएचओ ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा […]

You May Like