BMO की शिकायत आयुक्त तक पहुंची पहले CMHO को दिया था आवेदन, नहीं हुई सुनवाई

विदिशा। जिले की लटेरी तहसील में सीएचओ और बीएमओ के बीच आपसी खींचतान और आरोपों का मामला आयुक्त तक जा पहुंचा. इसके पहले लटेरी के कई सीएचओ ने बीएमओ को खिलाफ सीएमएचओ को शिकायती आवेदन दिया था. हाल ही लटेरी के बीएमओ के खिलाफ सीएचओ ने लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग भोपाल आयुक्त के नाम शिकायती आवेदन भेजा है जिसमें बीएमओ पर कई आरोप लगाएं है. आयुक्त को भेजी गई शिकायती आवेदन में कहा गया कि कुछ माह से बीएमओ लटेरी द्वारा संस्था का संचालन अपने मनमर्जी के हिसाब से कर रहे एवं कभी भी सीएचओ का वेतन काट लेते है. आरोप लगाया कि जब उनके मन मुताबिक हम नही चलते तो वह नौकरी से बर्खास्त करवाने की धमकी देते है. इस संदर्भ में हमने सीएमएचओ विदिशा को भी लिखित आवेदन देकर अवगत करा दिया था. आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नही हुई है. सीएचओ सुरेंद्र किरार ने बताया कि बीएमओ डॉ. अभिषेक उपाध्याय जो कि संविदा एनएचएम पर मेडीकल ऑफिसर के रूप में दूसरे विकास खण्ड सिरोंज में पदस्थ है फिर भी उन्हे अन्य ब्लॉक का बीएमओ बनाऐ हुए है जो कि सीधे तौर पर आयुक्त के आदेश की अवेहलना है. सीएचओ ने निवेदन किया है कि मामले में संज्ञान लेकर कार्यवाही की जाए.

Next Post

रूस में चिकनगुनिया का पहला विदेशी मामला

Fri Aug 29 , 2025
मॉस्को 29 अगस्त (वार्ता) रूस में चिकनगुनिया का पहला मामला सामने आया है। श्रीलंका से रूस आए एक यात्री में शुक्रवार को चिकनगुनिया बीमारी का पता चलने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। रूस की स्वास्थ्य और उपभोक्ता निगरानी संस्था रोस्पोट्रेबनादज़ोर ने संवाददाताओं को बताया कि रूस […]

You May Like