पठारी। नगर के बस स्टैंड एवं कई जगह की जर्जर विद्युत केवल जर्जर होने से नागरिकों में हादसों का डर बना रहता है. नगर के कई मोहल्लों में बार बार जर्जर विद्युत केवल में आए दिन आग लग जाती है एवं जल कर टूट जाती है जबकि मुख्य बस स्टैंड की विद्युत केबल इतनी जर्जर हो गई है कि यहां पर आवेदन विद्युत केवल लाइन में आग लग जाती है जबकि यह इलाका भीड़ भाड़ बाला रहता है. यहां बड़े हादसे काटा बना हुआ है यदि विद्युत विभाग जर्जर विद्युत केबल को नहीं बदलते हैं तो बड़ा हादसा हो सकता है वही नागरिकों में भी डर बना हुआ है जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान विद्युत केबल लाईन जलने से नगर में घंटों लाइट बंद रहती है इस संबंध में जब नागरिक बिजली विभाग के
कर्मचारियों से लाइट बंद होने को लेकर बात करते हैं तो वह विद्युत केबल फाइल होने की बात करते हैं एवं विद्युत कर्मचारी कहते हैं की जब विद्युत केवल सुधार लेंगे तब लाइट चालू की जाएगी जिससे विद्युत से चलने बाले संबंधित सभी कार्य ठप रहते हैं. लोगों ने बिजली विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया कि बिजली विभाग अधिकारी वा कर्मचारी सिर्फ बिजली बिल की राशि वसूलने के लिए आते हैं लेकिन घरों के ऊपर से जर्जर विद्युत केबल लाइन डाली हुई है उसको लेकर ना ही विद्युत विभाग के पास बजट है ना ही इस ओर किसी विद्युत अधिकारी कर्मचारी का ध्यान नही जाता है. नगर के गंगा राम, तय्यूब खान ने बताया कि आए दिन जर्जर विद्युत केबल मैं आग लग जाती है और वह जलती रहती है जिससे कभी भी बडा हादसा हो सकता है हादसे को देखते हुए नगर के लोगों ने बिजली कंपनी से नई केबिल लाइन डलवाने की मांग की है.
