रूस में चिकनगुनिया का पहला विदेशी मामला

मॉस्को 29 अगस्त (वार्ता) रूस में चिकनगुनिया का पहला मामला सामने आया है।

श्रीलंका से रूस आए एक यात्री में शुक्रवार को चिकनगुनिया बीमारी का पता चलने पर उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

रूस की स्वास्थ्य और उपभोक्ता निगरानी संस्था रोस्पोट्रेबनादज़ोर ने संवाददाताओं को बताया कि रूस में पहला विदेशी चिकनगुनिया के मामले की पुष्टि हुई है। मरीज को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

रोस्पोट्रेबनादज़ोर ने कहा, ” हमनें चेतावनी दी थी कि यह वायरस दूसरे देशों से यहाँ आ सकता है। हम इसके लिए तैयार थे। संक्रमित व्यक्ति श्रीलंका से 10 दिनों की छुट्टी पर मास्को आया था । पहुँचने के अगले दिन तबीयत खराब होने पर उसे डेंगू बुखार के संदेह में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रोस्पोट्रेबनादज़ोर के केंद्रीय महामारी विज्ञान अनुसंधान संस्थान के परीक्षण में चिकनगुनिया वायरस से संक्रमण का पता चला।”

उल्लेखनीय है कि चिकनगुनिया का संक्रमण मच्छरों से इंसानों में होता है और इस वायरस का प्रसार मुख्य रूप से एशिया और अफ्रीका में है। बुखार और जोड़ो में दर्द इस बीमारी के प्रमुख लक्षण है। यह सामान्यत: जानलेवा बीमारी नहीं है, लेकिन शिशुओं और पहले बीमार वृद्धों के लिए खतरनाक हो सकता है।

 

 

Next Post

गधों के साथ कांग्रेस पार्षदों का अनोखा प्रदर्शन, नपा अध्यक्ष-सीएमओ को सौंपना चाहा प्रतीकात्मक ‘भेंट’

Fri Aug 29 , 2025
विदिशा। नगर पालिका विदिशा में चल रहे घमासान के बीच शुक्रवार को कांग्रेस पार्षदों और पार्षद प्रतिनिधियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. नीमताल इलाके से ढोल-नगाड़ों के साथ गधों को फूलमालाएं पहनाकर नगर पालिका कार्यालय लाया गया. कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष आशीष माहेश्वरी और पार्षद प्रतिनिधि राजा यादव ने कार्यालय परिसर […]

You May Like