इंदौर: एमपीआईडीसी ने पीएम मित्र जमीन का अधिग्रहण कार्य पूरा कर लिया है. इसके विकास के लिए टेंडर जारी करने के तैयारी हो गई है. उक्त जमीन पर टेक्सटाइल हब का निर्माण किया जाएगा. टेक्सटाइल हब का निर्माण एमपीआईसीसी करेगा.इंदौर से सौ किलोमीटर दूरी पर एमपीआईडीसी पीएम मित्र विकास योजना पर काम कर रहा है. रतलाम और इंदौर के बीच धार जिले की बदनावर विधानसभा है.
बदनावर विधानसभा क्षेत्र के गांव भैसोला और दौंसला में 2 हजार एकड़ जमीन पर पीएम मित्र योजना के तहत टेक्सटाइल हब विकसित किया जाएगा. उक्त टेक्सटाइल हब के लिए एमपीआईडीसी को सरकार ने लगभग पूरी जमीन अधिग्रहित करके सौंप दी है. उक्त जमीन पर एमपीआईडीसी सड़क, पानी, ड्रेनेज और बिजली का काम करेगा.
मंजूरी मिलने के बाद होंगे टेंडर
एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमाशु प्रजापति ने बताया कि उक्त जमीन के डेवलपमेंट की डीपीआर बन चुकी है. डीपीआर को मंजूरी मिलने के बाद विकास के टेंडर जारी किए जाएंगे.
