उज्जैन: स्थाई कुंभ नगरी को लेकर विकास प्राधिकरण जो योजना बना रहा है. उसको लेकर प्रेस क्लब से नुक्कड़ नाटक की मंडली और प्रचार वाहन रथ के तौर पर रवाना किया था, जिसके सकारात्मक परिणाम नजर आने लगे हैं छोटे किसानों की रजामंदी दिखाई दे रही है, वहीं बड़े किसानों को भी आप योजना के फायदे समझाए जा रहे हैं.
एक सप्ताह तक कलाकारों ने खेत खलियान और किसानों के घर तक पहुंचकर लैंड पूलिंग योजना के फायदे बताएं ।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अंकुर रंगमंच समिति के कलाकारो ने सिंहस्थ मेला क्षेत्र के ग्रामीण स्थलों पर दिन रात एक किए । इस मौके पर लैंड पुलिंग योजना के पेंपलेट भी वितरित किए.
