नगर निगम कर्मचारी पर बका, लट्ठ से हमला

जबलपुर: हनुमानताल थाना अंतर्गत प्रेमसागर सरकारी क्वाटर में बदमाशों ने नगर निगम कर्मचारी पर बका, लट्ठ से हमला कर दिया। हमले में कर्मी घायल हो गया।पुलिस ने बताया कि जुगेश समुन्द्रे 49 वर्ष निवासी प्रेमसागर सरकारी क्वाटर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि नगर निगम में सफाई का काम करता है।

घर के बाहर पड़ोस में रहने वाले गणेश पटेल, राज एवं रवि खड़े थे जो उसे खर्चा पानी के लिये पैसों की मांग करने लगे, उसने पैसे देने से मना किया तो तीनों उसके साथ विवाद करने लगे, गणेश ने बका और राज एवं रवि ने लकड़ी से हमलाकर चोट पहुंचा दी। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

कार ने कुचला, चार घायल

Mon Jan 27 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गतमोहला तिराहा पर तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में चारों को चोटें आ गई। पुलिस ने बताया कि प्रदीप पटैल 31 वर्ष निवासी पोलीपाथर ग्वारीघाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि मकान का स्लैप डालने मोहला जा रहे थे तभी सुबह लगभग 9-20 बजे […]

You May Like