जब विद्या बालन को मिला था अनलकी हिरोइन का टैग

विद्या बालन को करियर की शुरुआत में अनलकी हिरोइन का टैग मिला, लेकिन ‘परिणीता’ ने उनकी किस्मत बदल दी। विद्या ने दमदार अभिनय से खुद को बॉलीवुड की भरोसेमंद एक्ट्रेस साबित किया।

बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन आज अपना 47वां जन्मदिन मना रही हैं। विद्या बालन का जन्म 1 जनवरी 1979 को मुंबई में एक तमिल ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से केरल से ताल्लुक रखता है। वह पी.आर. बालन और सरस्वती की सबसे छोटी बेटी हैं। विद्या बचपन से ही अभिनय में रुचि रखती थीं और शबाना आजमी, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित जैसी एक्ट्रेसेस से प्रेरित थीं। इसी जुनून के चलते उन्होंने बहुत कम उम्र में एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया।

महज 16 साल की उम्र में विद्या बालन ने लोकप्रिय टीवी शो ‘हम पांच’ से अभिनय की शुरुआत की। इस शो में उन्होंने राधिका का किरदार निभाया, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। टीवी पर पहचान मिलने के बावजूद विद्या का सपना फिल्मों में काम करने का था, इसलिए उन्होंने टेलीविजन से दूरी बना ली। हालांकि, फिल्मों में उनका सफर आसान नहीं रहा।

Next Post

विराट कोहली ने पत्नी संग शेयर की खास फोटो, यूं किया न्यू ईयर 2026 का वेलकम

Thu Jan 1 , 2026
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ खास तस्वीर शेयर कर 2026 का स्वागत किया। पत्नी को ‘जिंदगी की रोशनी’ बताते हुए क्रिकेटर का पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने नए साल 2026 में कदम रखते हुए अपनी निजी जिंदगी की […]

You May Like