इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नंदा नगर में इवेंट में इस्तेमाल होने वाली नई मशीन को घर के बाहर चलाकर चेक करने के दौरान निकली आग की चिंगारी से दादा और उनका 12 वर्षीय पोता झुलस गए. दोनों फुटबॉल खरीदने के लिए घर से निकले थे. पुलिस ने मशीन चलाने वाले युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है.
रमेशचंद्र जायसवाल अपने पोते रूद्र को फुटबॉल दिलाने के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला तुषार कोली इवेंट में इस्तेमाल होने वाली नई मशीन चलाकर चेक कर रहा था. आरोप है कि उसकी लापरवाही से निकली आग की चिंगारी की चपेट में दादा-पोता आ गए. रमेशचंद्र के दोनों हाथों के बाल जल गए, जबकि रूद्र के दोनों हाथ, चेहरा, गला और आंखें झुलस गईं। पुलिस ने तुषार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
Next Post
एनएसडीसी ने जीरो कूपन बॉन्ड के ज़रिए चार करोड़ रुपये जुटाए, एनएसई के सोशल स्टॉक एक्सचेंज पर हुआ सूचीबद्व
Mon Oct 26 , 2026
मुंबई, 26 अक्टूबर (वार्ता) राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सोशल स्टॉक एक्सचेंज (एसएसई) पर पहली बार शून्य कूपन शून्य मूलधन (जेडसीजेडपी) को जारी कर राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) से चार करोड़ रुपये जुटाए हैं। कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र […]

You May Like
-
2 years ago
श्रीलंका 5 जी के लिए डिजिटल टेलीविज़न करेगा पेश
-
12 months ago
हंगामे की खबर सून खाद्यान्न वितरण कराने पहुंचे तहसीलदार