
ब्यावरा। ग्राम बाईहेड़ा में सप्त दिवसीय गीता प्रवचन का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ. बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी नागरिकों ने शामिल होकर प्रवचन का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया. जीवन से बुराइयों, व्यसनों को त्याग कर सन्मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. प्रवचनकर्ता ब्रह्माकुमारी सुरेखा दीदी ने कहा कि सर्व समस्याओं का समाधान गीता ज्ञान में है. व्यक्तिगत और सामाजिक लाभ बताते हुए कहा कि इस परमात्म ज्ञान से जो समझ मिलती है उससे जीवन में चुनौतीपूर्ण माहौल में भी हम शांतिपूर्ण ढंग से स्थिरता को प्राप्त कर सकते है. ग्रामवासियों द्वारा जिले भर से आई हुई ब्रह्माकुमारी दीदीयों का साल एवं श्रीफल से सम्मान किया. यज्ञकुंड में बुराइयों व व्यसनों को स्वाहा करवाया गया, जिसमें लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया. इस दौरान जिले की प्रभारी ब्रह्माकुमारी मधु दीदी, ब्यावरा सेवाकेंद्र की संचालीका ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी दीदी, कथावाचक आशा शर्मा, पचोर सेवाकेंद्र से वैशाली दीदी,जीरापुर से नम्रता दीदी, पूर्व विधायक पुरुषोत्तम दांगी , डॉ अशोक अग्रवाल , वरिष्ठ एडवोकेट चंद्रकांत त्रिपाठी , वरिष्ठ व्यापारी अशोक दांगी , दांगी समाज के जिला अध्यक्ष रामबगस दांगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे.
