
दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के त्वरित एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए तहसील पटेरा द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में जून 2026 की क्षेत्रवार प्रदर्शन रैंकिंग में तहसील पटेरा ने 87.07 प्रतिशत स्कोर के साथ दमोह जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
इस उपलब्धि के पीछे अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन एवं समय-समय पर दिए गए दिशा-निर्देशों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्री मरकाम द्वारा सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की नियमित समीक्षा करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को लंबित शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव के निर्देशों तथा एसडीएम हटा श्री राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में तहसील पटेरा द्वारा सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए शिकायतकर्ताओं से समन्वय स्थापित किया गया और उनकी समस्याओं का संतुष्टिपूर्ण निराकरण कर शिकायतों को नियमानुसार बंद कराया गया।
तहसील कार्यालय पटेरा में प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन निराकरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस दौरान शिकायतकर्ताओं को आमंत्रित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना जाता है तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के माध्यम से शिकायतों के त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जाती है।
इस कार्य में तहसीलदार पटेरा सुश्री मानसी अग्रवाल, तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार लुहारी द्वारका प्रसाद गुप्ता सहित राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लंबित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की गई।
कलेक्टर श्री प्रताप नारायण यादव के निर्देश, एसडीएम हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन तथा तहसील स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निरंतर मेहनत के परिणामस्वरूप तहसील पटेरा ने यह महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
यह उपलब्धि प्रशासन की जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, त्वरित कार्यवाही व जवाबदेह प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
