अब दिल्ली में हुई टेस्ला की एंट्री, कंपनी ने भारत में खोला दूसरा शोरूम

टेस्ला त्योहारी सीज़न से पहले भारत के प्रीमियम इलेक्ट्रिक व्हीकल बाज़ार में प्रवेश करने के लिए दिल्ली में नए शोरूम के उद्घाटन के साथ एक मज़बूत प्रयास कर रही है।

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला ने सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के एरोसिटी स्थित वर्ल्डमार्क 3 कॉम्प्लेक्स में अपने पहले शोरूम का उद्घाटन किया। यह इलेक्ट्रिक कार निर्माता का भारत में प्रवेश के एक महीने के भीतर दूसरा रिटेल स्टोर है। दिल्ली के सबसे व्यस्त व्यावसायिक जगहों में से एक इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास स्थित, एरोसिटी आउटलेट एक अनुभव केंद्र के रूप में कार्य करता है।

यहां टेस्ला के कार में दिलचस्पी रखने वाले लोग मॉडल वाई इलेक्ट्रिक एसयूवी को देख सकते हैं, कार खरीदने की पूरी प्रोसेसज को समझ सकते हैं और चार्जिंग विकल्पों के बारे में जान सकते हैं। इस स्टोर से दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा और आसपास के क्षेत्रों के ग्राहकों को सेवा मिलने की उम्मीद है।

Next Post

भारत-सिंगापुर गोलमेज सम्मेलन की तीसरे दौर की बैठक बुधवार होगी

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली 12 अगस्त (वार्ता) भारत और सिंगापुर के बीच द्विपक्षीय संबंधों का दायरा बढ़ाने और उन्हें अधिक प्रगाढ़ बनाने के लिए मंत्रिस्तरीय गोलमेज सम्मेलन की तीसरे दौर की बैठक बुधवार को यहां राजधानी दिल्ली में होगी। विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को यहां जारी एक वक्तव्य में कहा कि इस […]

You May Like