जिला उपाध्यक्ष पंकज शर्मा का सम्मान 

खुजनेर। भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर पंकज शर्मा का ब्राह्मण समाज खुजनेर द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया.

सामाजिक गतिविधियों में अग्रणी रहने वाले पंकज शर्मा पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष खुजनेर को भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बनने पर ब्राह्मण समाज द्वारा स्वागत सम्मान का कार्यक्रम रखा गया. आयोजन युवा सर्व ब्राह्मण समाज सेवा संघ एवं ब्राह्मण समाज समिति खुजनेर द्वारा रखा गया. समाज के सभी युवा एवं वरिष्ठ समाजजन उपस्थित रहे.

कार्यक्रम में ब्रजमोहन आचार्य, अशोक कुमार शर्मा, कमल किशोर शर्मा पुजारी,अशोक शर्मा रायपुरिया, रामनारायण शर्मा, गोपाल बिहारी शर्मा, अशोक पाठक सहित समाज के वरिष्ठजन, प्रबुद्धजन उपस्थित रहे.

Next Post

आठ बस्तियों में हिन्दू सम्मेलन: जातपात का भेद मिटाकर सामूहिक भोज

Sun Jan 11 , 2026
ब्यावरा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में ब्यावरा सहित अन्य स्थानों पर हिन्दू सम्मेलन आयोजित किए गये. इस दौरान जातपात का भेद मिटाकर सभी ने एकसाथ सामुहिक रुप से भोज किया. रविवार को ब्यावरा में सकल हिंदू समाज द्वारा आठ बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन […]

You May Like