भोपाल: मध्य प्रांत और विदर्भ की पत्रकारिता के शिखर व्यक्तित्व रहे श्री राम गोपाल माहेश्वरी जी ने 1934 में नागपुर से ‘नवभारत’ की शुरुआत किया, स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े श्री राम गोपाल माहेश्वरी जी गिरफ्तार और नजरबंद भी हुए।
1950 में ‘नवभारत’ का जबलपुर संस्करण शुरू हुआ और इसके बाद भोपाल, रायपुर, इंदौर सहित कई शहरों तक इसका विस्तार हुआ। श्री राम गोपाल माहेश्वरी जी ने पत्रकारिता में भाषा की शालीनता और गंभीरता के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता दी, जिससे ग्रामीण इलाकों में अखबार का मजबूत प्रसार बना।
उनके निधन के बाद उनके पत्रकारिता और सामाजिक योगदान के सम्मान में राम गोपाल माहेश्वरी मार्ग का नामकरण किया गया। वरिष्ठ पत्रकार विजयदत्त श्रीधर ने बातचीत में उनके पत्रकारिता जीवन, नवभारत के विस्तार और मार्ग के नामकरण के पीछे की पहल से जुड़ी जानकारी साझा की।
Next Post
एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान मनोरंजन के लिए तैयार किया नया डिजिटल प्लेटफॉर्म
Tue Sep 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (वार्ता) टाटा समूह की विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया ने उड़ान के दौरान मनोरंजन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया है जिसकी उसने मंगलवार को पहली झलक दिखाई। इस प्लेटफॉर्म को ‘विस्टा डिजिटल प्लेटफॉर्म’ नाम दिया गया है। इसे एयरलाइंस की खुद की डिजाइन और […]

You May Like
-
2 months ago
चिपचिपे पानी के शिकायत की जांच