दाऊदी बोहरा समाज” ने बिट द हिट कार्यक्रम के तहत आमजनों को शरबत वितरण कर पहुंचाई ठंडक

पानसेमल। नगर में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा बस स्टैंड के निकट आमजनों को गर्मी से राहत दिलाने हेतु शरबत का वितरण किया गया।रविवार समाज जनों ने बताया कि धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना आली कदर मुफद्दल सैफुद्दीन साहब के निर्देश पर देश भर में जनसेवा कार्यो को किया जा रहा है उसी कड़ी में नगर में जनाब आमिल मुस्तफा के मार्गदर्शन में क्षेत्र के दाऊदी बोहरा समाजजनों ने हातिम मोबाइल शॉप पर टेंट लगाकर आमजनों को शरबत का वितरण कर गर्मी से थोड़ी राहत दिलाने का कार्य किया। समाज के छोटे बच्चों ने विशेष रूप से सहभागिता कर समाज के वरिष्ठ जनों के साथ शरबत वितरित किया।वहां मौजूद बुरहानुद्दीन राजा ने बताया कि सेवा कार्य करते हुए उन्हें सुकून मिलता है,स्टोल पर आए नारायण कुलकर्णी ने भी बोहरा समाज के इस कार्य की सराहना की ।उल्लेखनीय हे कि धर्मगुरु डॉक्टर सैयदना साहब द्वारा देश एवं दुनिया में शांति एवं समृद्धि के लिए जनसेवा के कार्य को विशेष महत्व दिया जाता है एवं नगर सहित दुनिया भर में समाजजनों द्वारा उनके निर्देशों का अनुसरण करते हुए अनेको सेवा कार्य किए जा रहे हैं।स्टोल पर समाज के सभी आयु वर्ग के सदस्य सेवा करते नजर आये।वही नगर वासियों ने सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में छोटे बच्चों के निस्वार्थ सेवाभाव से सभी को प्रेरित होकर जनहित के कार्य करना चाहिए ।

Next Post

सीहोर में आफत की बारिश: आंधी-तूफान से भारी नुकसान, बिजली ठप

Sun Jun 7 , 2026
सीहोर। जिले में रविवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और तेज आंधी, तूफान के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया. तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे, सोलर पैनल और शेड धराशायी हो गए. सराय क्षेत्र में एक मकान पर लगा सोलर पैनल […]

You May Like