ग्वालियर: हिन्दू महासभा के जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा की अध्यक्षता में हिंदू महासभा भवन, दौलतगंज में बैठक आयोजित की गई। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विदेशों से लिए गए कर्ज से मुक्ति दिलाने एवं शहर को स्वच्छ बनाने के लिए शिवालयों पर पोस्टर लगाकर जन जागरण अभियान चलाया जाएगा। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ.जयवीर भारद्वाज, संभागीय अध्यक्ष पवन गुप्ता, महिला जिला अध्यक्ष सरला शर्मा, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार पाठक, महामंत्री चंद्रशेखर दंडवते, जिला महिला महामंत्री प्रीति नागर, जिला मंत्री हेमराज जाटव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र दीक्षित, रोहित जाटव ने श्री रामेश्वरम मंदिर, नाग देवता दौलतगंज, हजारेश्वर महादेव मंदिर, अखिलेश्वर महादेव मंदिर पर पोस्टर लगाए एवं वोटो की खातिर मध्य प्रदेश का खजाना खाली करने पर प्रदेश सरकार की निंदा करते हुए मध्य प्रदेश को कर्ज से बचाने के लिए भगवान शिव से प्रार्थना की।जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा ने बताया कि 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी जयंती हिंदू महासभा भवन दौलतगंज में मनाई जाएगी जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज सहित प्रदेश के नेता उपस्थित होंगे।
