कॉलोनी में घुसा मगरमच्छ, लोगों में दहशत


जबलपुर: पनागर वन परिक्षेत्र के भरदा गांव स्थित द्वारिका परिसर कॉलोनी के खाली प्लॉट में करीब 3 से 4 फीट का मगरमच्छ लोगों ने देखा तो उनके होश उड़ गए और फिर उन्होंने तत्काल वन अमले को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद रेंजर सौरभ शर्मा ने तत्काल स्टाफ को मौके पर भेज दिया था। इस संबध में पनागर रेंजर सौरभ शर्मा ने नवभारत को बताया कि जिस इलाके में मगरमच्छ की सूचना मिली थी वहां प्लाट में पानी भरा है और पानी के अंदर मगरमच्छ मौजूद है।

नियमों के मुताबिक पानी के अंदर मगरमच्छ का रेस्क्यू नहीं किया जा सकता इसलिए स्थानीय लोगों व प्लाट मालिक को कहा गया है कि वे पंप लगाकर प्लाट का पानी खाली करें और फिर वन अमले को सूचना दें जिससे मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित परियट जलाशय में छोड़ा जा सके। फिलहाल अभी वन अमले द्वारा स्थानीय लोगों व ग्रामीणों से कहा गया है कि वे जिस प्लॉट में मगरमच्छ है उस तरफ न जाएं और उसे पत्थर न मारें क्योंकि मगरमच्छ अपने आप कभी हमला नहीं करते हैं।
मुनादी कराकर किया जा रहा सतर्क
जानकारी के अनुसार पनागर के ग्राम भरदा स्थित द्वारिका परिसर के आसपास कई रिहायशी मकान हैं और वहां के बच्चे घर के बाहर खेलते रहते हैं ऐसे में वन विभाग ने एहतियात के तौर पर ग्रामीणों को सतर्क रहने कहा है। वहीं सरपंच के माध्यम से पूरे गांव में मुनादी भी करा दी गई है ताकि लोग पानी से भरे इलाकों से उचित दूरी बनाकर रखें।

Next Post

राहुल पर एफआईआर एवं खरगे के अपमान के विरोध में आज रुद्रपुर में युवा कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव

Sat Sep 5 , 2026
नयी दिल्ली, (वार्ता) भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब शनिवार को उत्तराखंड के रुद्रपुर में लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कथित अपमान के विरोध में कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। भारतीय युवा कांग्रेस के अनुसार, यह विरोध प्रदर्शन […]

You May Like