
सीधी।जिले में नवागत कलेक्टर विकास मिश्रा ने आज विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। वे वर्ष 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा प्रशासनिक कार्यों की प्राथमिक जानकारी ली।
कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत शैलेन्द्र सिंह सोलंकी, अपर कलेक्टर बीपी पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर राजेश शुक्ला, एसडीएम गोपद बनास राकेश शुक्ला सहित विभागों के जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
