रक्षाबंधन पर भारी भीड़, दीनदयाल चौराहा पर लगा जाम

जबलपुर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी लोग अपने भाई- बहन के घर जाने के उत्सुक रहे। जिसको लेकर आईएसबीटी दीनदयाल चौराहा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जहां बड़े वाहन और ई- रिक्शा जाम का कारण बनते नजर आए, वहीं आईएसबीटी से निकलने और आने वाली बसें चौराहे पर फंस रही थी, जिसके कारण यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

इसके अलावा चुंगी नाका में भी जाम की स्थिति बन रही थी। लोगों ने बताया कि दोपहर के समय चौराहे पर इतना जाम था कि वाहन रेंग-रेंगकर चल रहे थे। कई लोग अपने गंतव्य तक समय पर नहीं पहुंच सके।

Next Post

मंत्री सिंह को बहनों ने बांधी राखी 

Sat Aug 9 , 2025
जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सरकारी आवास पर त्योहार की रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें मंत्री को राखी बांधने पहुंचीं। मंत्री ने दोनों हाथों में रक्षा सूत्र बंधवाए और सभी को उपहार दिए। इस मौके पर उनकी […]

You May Like