
जबलपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के सरकारी आवास पर त्योहार की रौनक देखने को मिली। सुबह से ही बड़ी संख्या में बहनें मंत्री को राखी बांधने पहुंचीं। मंत्री ने दोनों हाथों में रक्षा सूत्र बंधवाए और सभी को उपहार दिए। इस मौके पर उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं। रक्षाबंधन के उत्साह में डूबे मंत्री राकेश सिंह ने कहा इतनी बहनों का आशीर्वाद पाकर मैं गर्व महसूस करता हूं। एक बहन का आशीर्वाद भाई को अजेय बनाता है और यहां तो इतनी बहनों का स्नेह है, जिसका कोई मुकाबला नहीं। उन्होंने आगे कहा, पूरी दुनिया में भारत ही वह देश है, जहां रक्षा सूत्र बांधकर बहन भाई की लंबी आयु की कामना करती है और भाई बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है।
