जबलपुर। नगर निगम ने विकास की दिशा में बड़ी छलांग लगाई है। बीते तीन वर्षों में 1500 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण किए गए, जबकि आगामी दो वर्षों के लिए 3 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों का ब्लू प्रिंट तैयार है। महापौर ने घोषणा की कि एक वर्ष में हर घर को स्वच्छ व पर्याप्त नर्मदा जल उपलब्ध होगा। 5 अरब 38 करोड़ की लागत से सड़कों, नालों, पुलों का निर्माण हो चुका है। गंदे नालों में लगे एसटीपी प्लांट से अब मां नर्मदा में केवल स्वच्छ जल प्रवाहित हो रहा है। स्वच्छता में जबलपुर को देश में 5वां स्थान, 7 स्टार रेटिंग और ‘गार्बेज फ्री सिटी’ का दर्जा मिला है। महापौर गुरुकुल के माध्यम से बच्चों को निःशुल्क शिक्षा, कला, खेल, मनोरंजन और हवाई यात्रा का अवसर मिल रहा है।
Next Post
रक्षाबंधन पर छतरपुर में सख्त सुरक्षा, बाजार और बस स्टैंड पर पुलिस का भ्रमण
Sat Aug 9 , 2025
छतरपुर।।रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए शनिवार 9 अगस्त की सुबह 10 बजे सीएसपी अरुण कुमार सोनी और सिटी कोतवाली टीआई अरविंद सिंह दांगी ने पुलिस बल के साथ बाजार क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान बस स्टैंड पर पहुंचकर बसों की […]

You May Like
-
1 year ago
आग से झुलसी महिला की मौत