प्रभारी मंत्री सिलावट बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे

ग्वालियर: जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट 14 अक्टूबर बुधवार को ग्वालियर प्रवास पर रहेंगे। मंत्री सिलावट ग्वालियर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी प्रभारी मंत्री करेंगे।सिलावट 14 अक्टूबर को प्रातः 9 बजे व्हीआईपी सर्किट हाउस मुरार में विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर जल संसाधन विभाग के कार्यों की समीक्षा करेंगे।

इसके बाद जौरासी पहुँचकर निर्माणाधीन डॉ. अम्बेडकर स्मारक का निरीक्षण करेंगे। इसी क्रम में प्रातः 10.40 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभा कक्ष में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेंगे। प्रभारी मंत्री सिलावट दोपहर 12 बजे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रस्तावित ग्वालियर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करने जायेंगे। श्री सिलावट अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद शाम 5.40 बजे रेल मार्ग द्वारा भोपाल प्रस्थान करेंगे।

Next Post

स्वामित्व योजना से ग्रामीणों को मिल रहा संपत्ति का कानूनी अधिकार

Tue Oct 13 , 2026
झाबुआ: मध्य प्रदेश शासन की स्वामित्व योजना ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति के स्वामित्व से संबंधित कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उन्हें संपत्ति पर अधिकार […]

You May Like