अभिषेक और नीलम का हुआ एविक्शन! माथा पीट रहे लोग

बिग बॉस 19 में डबल एविक्शन में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी घर से बाहर हो गए हैं। फैंस इस फैसले से नाराज हैं, क्योंकि दोनों मजबूत दावेदार थे।

इस हफ्ते दर्शकों को एक बड़ा झटका लगा है। ख़बर है कि वीकेंड का वार में कोई एक नहीं, बल्कि दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो गए हैं। इस डबल एविक्शन की गाज अभिनेता अभिषेक बजाज और एक्ट्रेस नीलम गिरी पर गिरी है। इन दोनों का बाहर होना फैंस और घर के अंदर मौजूद उनके दोस्तों के लिए एक बड़ा झटका है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर कई लोग निराशा जाहिर कर रहे हैं।

बिग बॉस के घर में अभिषेक बजाज और नीलम गिरी दोनों ही मजबूत कंटेस्टेंट माने जा रहे थे। खासकर, अभिषेक बजाज अपनी कॉमेडी, दोस्ती और गेम के प्रति अपने सीधे दृष्टिकोण के लिए जाने जाते थे। वहीं, नीलम गिरी ने घर के अंदर अपने स्पष्ट विचारों और तान्या जैसे करीबी दोस्तों के साथ अपने बॉन्ड के कारण एक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी।

Next Post

भारत को फिर से विश्व गुरु बनाने का मंत्र है वंदे मातरमः विजयवर्गीय

Sat Nov 8 , 2025
इंदौर: भाजपा द्वारा देवी अहिल्या बाई की प्रतिमा के समक्ष राजवाड़ा पर आयोजित राष्ट्रगीत वंदे मातरम की 150 वीं वर्षगाँठ के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक रमेश मेंदोला, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड, महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, उषा ठाकुर, प्रदेश […]

You May Like