भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर रहेंगे, जहां वे पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री नमक्कल जिले की राशिपुरम विधानसभा और तिरुपुर जिले की अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे राशिपुरम विधानसभा क्षेत्र में बैठक लेंगे और स्थानीय कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद वे तिरुपुर जिले के अविनाशी पहुंचेंगे, जहां दोपहर 3:35 बजे होटल पोपीज़ विस्टा में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सायं 4:30 बजे मुख्यमंत्री अविनाशी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी और वरिष्ठ नेता डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में जनसंपर्क और चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान वे पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने और मतदाताओं से समर्थन की अपील करेंगे।
