धार रोड पर झपकी से अनियंत्रित हुई स्लीपर कोच, बिजली पोल से टकराई

इंदौर: धार रोड स्थित अंबार नगर चौराहे पर बीती रात यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई. टक्कर के बाद बस की चपेट में आकर एक कार क्षतिग्रस्त हो गई और पेड़ उखड़कर गिर गया. चौराहे पर स्थित शीतला माता मंदिर के हिस्से को भी नुकसान पहुंचा.
बताया गया कि चालक को अचानक झपकी आने के बाद बस लहराते हुए सड़क किनारे लगे बिजली पोल, पेड़, कार और मंदिर की ओर जा टकराई. पोल टूटने से इलाके की बिजली सप्लाई बाधित हो गई. सूचना पर चंदन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग को सूचना देकर सप्लाई दुरुस्त कराई. हादसे के दौरान बस में कई यात्री सवार थे, लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया.

Next Post

शालाओं में ब्लैक बोर्ड की जगह अब स्मार्ट बोर्ड ने ले ली

Sat Sep 5 , 2026
सिवनी: सच्चे शिक्षक वे हैं जो हमें खुद के लिए सोचना सिखाते हैं। किताबी ज्ञान ही नहीं इंसानियत का भी पाठ पढ़ाते है किसी विद्यार्थी को शायद अपनी पहली किताब का नाम याद ना रहे परीक्षा में मिले अंक भी समय के साथ भूल जाएं, लेकिन एक शिक्षक की कही […]

You May Like