
ग्वालियर. जिला कांग्रेस ग्वालियर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, थोक उपभोक्ता सहकारी भण्डार ग्वालियर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अरविन्द कैंगे का देहान्त हो गया। उनका दाह संस्कार लक्ष्मीगंज मुक्ती धाम में पार्टी का ध्वज कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेन्द्र शर्मा द्वारा उनके पार्थिव शैया पर चढ़ा कर किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पूर्व केवीनेट मंत्री भगवानसिंह यादव, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराजसिंह पटेल, जिला महामंत्री दिनेश पाण्डे, मनोज श्रीवास्तव, पूर्व पार्षदगण आनन्द शर्मा, धर्मेन्द्र कुशवाह, सुधीर गुप्ता, बलराम ढ़ीगरा, एवं वरिष्ठ अभिभाषकगण दीपक खोत, पी.डी. अग्रवाल, रवीन्द्र सर्वेटे, एम.एम. कुरेशी, संजय सिंह यादव, डॉ. एस.एस. जादौन, सतेन्द्रसिंह रईखेड़ा, अयूब खाँ ने श्रद्धांजली अर्पित की।
