फसल के साथ खेत में उगाई थी अफीम, किसान पुलिस हिरासत में

उज्जैन। खेत में फसल के साथ अफीम की खेती की जा रही थी सूचना मिलने पर पुलिस ने खेत में दबिश मार कर 820 पौधे बरामद किया है। किसान को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है।

उन्हेल थाना पुलिस को मुखबीर ने खबर देकर बताया कि ग्राम पासलोद की सीमा के पास करोंदिया कांकड पर खेत में लहसुन की फसल के बीच अफीम की खेती हो रही है। थाना प्रभारी अशोक शर्मा ने एसआई मांगीलाल मालवीय, एएसअई रामनारायण पंवार, प्रधान आरक्षक रामेश्वर पटेल, महेन्द्र मिश्रा, आरक्षक देवेन्द्र, हेमेंद्र, पवन निनामा, सुखदेव, महिला आरक्षक आरती पाल के साथ खेत में दबिश मारी। किसान भारतसिंह पिता नारायणसिंह जाट 45 वर्ष को हिरासत में लिया। खेत में तलाशी लेने पर लहसुन के बीच अफीम पौधे जिसमें फूल और डोडा लगा सामने आया। पुलिस टीम ने अफीम के पौधे उखाडऩा शुरू किये तो 820 पौधे बरामद हो गये। जांच के लिये तहसीलदार और पटवारी को बुलाय गया। खेत भारतसिंह का होना सामने आया। जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी के अनुसार बरामद अफीम पौधों की कीमत 50 हजार रुपए होना सामने आई है। भारतसिंह से पूछताछ जारी है। उसका कहना था कि पहले मैथी की फसल बोई थी, उसके साथ अफीम के पौधे उग गये थे। पुलिस इस बात का पता लगाने के जुटी है कि भारतसिंह कब से अफीम की खेती कर रहा है।

Next Post

गंगभोज को सीमित करने का लिया संकल्प

Tue Mar 4 , 2025
ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ने हनुमान मंदिर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर गुप्तेश्वर मंदिर के पुजारी प्रमोद बित्थरिया और समाजसेवी सरोज मिश्रा- रामनरेश मिश्रा दंपती को कर्मयोगी सम्मान प्रदान किया। इस मौके पर समिति ने समाज के लोगों को संकल्प दिलाया कि वे समाज में 60 वर्ष से कम […]

You May Like