IEHE भोपाल में एडमिशन प्रक्रिया अंतिम चरण में: आर्ट्स में पॉलिटिकल साइंस और HR Recruiter कोर्स पहली पसंद

भोपाल: कलियासोत डेम के पास स्थित इंस्टीट्यूट फॉर एक्सीलेंस इन हायर एजुकेशन (IEHE) में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में पहुंच गई है। यूजी और पीजी अंतिम वर्ष के परिणाम घोषित होने के बाद अब नए छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। इस वर्ष संस्थान में पिछले वर्षों की तुलना में अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिससे छात्रों के बीच IEHE की बढ़ती लोकप्रियता साफ नजर आ रही है।

यूजी एडमिशन के दो चरण पूरे हो चुके हैं और अब अंतिम सीएलसी राउंड 22 जून को आयोजित किया जाएगा। वहीं पीजी एडमिशन का पहला चरण पूरा हो चुका है और दूसरा चरण 20 जून को होगा। सभी चयनित छात्रों को 30 जून तक फीस जमा करने और प्रवेश से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। इसके बाद 1 जुलाई से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत कर दी जाएगी।
इस बार छात्रों की सबसे अधिक रुचि आर्ट्स संकाय में देखने को मिली है, जिसमें पॉलिटिकल साइंस विषय सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा कॉमर्स, मैथ्स और फिजिक्स जैसे विषयों में भी अच्छी संख्या में प्रवेश हुए हैं। वहीं HR Recruiter कोर्स की सभी सीटें पूरी तरह भर चुकी हैं, जो इस कोर्स की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।
इसके अलावा बीबीए कोर्स में प्रवेश बीटीई पोर्टल के माध्यम से किए जा रहे हैं और इसकी चयन सूची 22 जून को जारी की जाएगी। संस्थान प्रशासन के अनुसार नए सत्र को लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं और छात्रों के स्वागत के लिए कैंपस पूरी तरह तैयार है।

Next Post

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, डेटा सुरक्षा को सरकार देगी सर्वोच्च प्राथमिकता : सीएम डॉ यादव

Mon Jun 15 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि बदलती साइबर तकनीक और बढ़ते साइबर अपराधों के दौर में सुरक्षा व्यवस्था को भी आधुनिक बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन, डिजिटल माध्यमों और नई तकनीकों के विस्तार ने सुरक्षा चुनौतियों का स्वरूप बदल दिया है। ऐसे में साइबर सुरक्षा […]

You May Like