स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोला

मॉस्को, 14 अप्रैल (वार्ता/स्पूतनिक) अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद स्पेन ने तेहरान में अपना दूतावास फिर से खोल दिया है। स्पेन के राजनयिक मिशन ने यह जानकारी दी है। दूतावास ने सोमवार को एक्स पर कहा, “हम तेहरान लौट रहे हैं। संघर्ष विराम के बाद ईरान में स्पेनिश दूतावास फिर से खुल रहा है। राजदूत एंटोनियो सांचेज़-बेनेडिटो गैस्पर, राजनयिक टीम और स्थानीय कर्मचारियों के साथ, शांति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से काम पर लौट रहे हैं।” स्पेन के दूतावास को सात मार्च को खाली करा लिया गया था, राजनयिक मिशन ने उन सभी स्पेनिश नागरिकों की रवानगी सुनिश्चित कर ली थी जो ईरान छोड़ना चाहते थे।

Next Post

बढ़ते तनाव के बीच शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया के लिए रखा चार-सूत्री योजना का प्रस्ताव

Tue Apr 14 , 2026
बीजिंग, 14 अप्रैल (वार्ता) चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिम एशिया युद्ध में मध्यस्थ की भूमिका में दिलचस्पी दिखाते हुए कहा है कि उन्होंने क्षेत्र में शांति एवं स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए यहां अबू धाबी के युवराज ज़ायेद अल नहयान के साथ बैठक में चार-सूत्री प्रस्ताव रखा […]

You May Like