लव जिहाद पर सरकार का सख्त रुख, विदेशी एंगल की भी जांच होगी,इसका दायरा दूर तक फैलेगा

भोपाल। भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने आज कहा कि मध्यप्रदेश में लव जिहाद के मामलों को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। हाल ही में बुरहानपुर में सामने आई हत्या की घटना ने इस मुद्दे को और गंभीर बना दिया है। आरोप है कि कुछ लोग हिंदू नाम, तिलक और आस्था का दिखावा कर हिंदू बेटियों को प्रेमजाल में फंसा रहे हैं। फिर उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग की जाती है, इस्लाम धर्म स्वीकार न करने पर उनकी हत्या कर दी जाती है।

उन्होंने विधानसभा में पत्रकारों से चर्चा में कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने स्पष्ट किया है कि लव जिहाद के नाम पर किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। हाल ही में भोपाल में नाइजीरियाई नागरिकों समेत कई संदिग्धों को पकड़ा गया है और जांच का दायरा पाकिस्तान तक बढ़ सकता है। सरकार ने कांग्रेस को भी चेताया है कि लव जिहाद के एंगल को न बदलें।

अब यह मामला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी फैलता नजर आ रहा है, जिससे जांच और कठोर होगी। सरकार ने हर हिंदू परिवार से बेटियों की सुरक्षा के लिए सजग रहने की अपील की है।

Next Post

शिवराज से मिले छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,ग्रामीण विकास के लिए 376 करोड़ रुपये मंजूर

Wed Aug 6 , 2025
नयी दिल्ली, 6 अगस्त (वार्ता) केंद्र ने छत्तीसगढ में 100 पुलों और अन्य निर्माण कार्यों के लिए बुधवार को 375.71 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राज्य की विकास योजनाओं को लेकर राजधानी में ग्रामीण विकास और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज […]

You May Like