सफाई व्यवस्था में कोई लापरवाही बर्दास्त नहीं

सिंगरौली। स्वच्छ भारत अभियान की नोडल एवं स्वास्थ्य अधिकारी रूपाली द्विवेदी ने शहरी स्वच्छता का निरीक्षण किया ।

इस दौरान जुड़वा तालाब स्थित शौचालय में समुचित सफाई ना होने, कलेक्ट्रेट परिसर के शौचालय के जांच के दौरान बंद होने की स्थिति में संचालन करने वाली संस्था सुलभ इंटरनेशनल को नोटिस दिए जाने का निर्देश जारी किया। वार्ड क्रमांक 41 के मुख्य रोड नालियों की सफाई के निर्देश संबंधित स्वच्छता निरीक्षक को दिया गया। वही गनियारी स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन प्लांट का निरीक्षण करते हुए कचरे की प्रोसेसिंग, एमआरएफ यूनिट, गीले एवं सूखे कचरे का प्रसंस्करण के संचालन का जायजा लेते हुए शत-प्रतिशत कचरा पृथक्करण व एकत्रीकरण के लिए निर्देशित किया। वही कचरा संग्रहण वाहनों की संख्या बढ़ाने के लिए आदेशित किया गया। उक्त निरीक्षण में सीटाडेल प्रोजेक्ट मैनेजर रावेंद्र सिंह, इंडिपेंडेंट इंजीनियर भूपेश राणा, स्वच्छता निरीक्षक विशाल सोनी सहित स्वच्छता विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Next Post

भेल भोपाल में हिंदी मास के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

Sat Aug 30 , 2025
भोपाल। भेल भोपाल में हिंदी मास-2025 के अंतर्गत कर्मचारियों की रचनात्मकता और विचार शक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु “पोस्‍टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर अपनी सोच और कल्पनाशक्ति को रंगों व चित्रों के माध्यम से कागज़ पर अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता का […]

You May Like

Play sound