महाशिवरात्रि आज, 44 घंटे के लिए खुले महाकाल मंदिर के पट, हजारों लोग उमडऩा शुरू

उज्जैन। महाशिवरात्रि पर्व के लिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के पट मंगलवार बुधवार की मध्य रात 2.30 बजे से आम दर्शन के लिए खोल दिए गए। अब बाबा के पट लगातार 44 घंटे तक खुले रहेंगे। इसके साथ ही शहर के शिवालयों में भी महाशिवरात्रि का पर्व बड़ी ही भक्तिभाव से मनाया जायेगा। जहां पर श्रद्धालुओं के लिए फलाहारी खिचड़ी का वितरण होगा, वहीं अनेक मंदिरों में ठंडाई का प्रसाद वितरित किया जायेगा। यह व्यवस्था बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रहेगी।

देशभर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दरबार में दर्शन के लिए एक दिन पूर्व ही मंगलवार से उमडऩा शुरू हो गए। मंदिर समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया मंदिर की परंपरा अनुसार महाशिवरात्रि पर्व के लिए रात 2.30 बजे से मंदिर के पट खुले जो कि अगले 44 घंटे तक खुले रहेंगे। पट खुलने के बाद भगवान की भस्मारती की गई। सुबह 7.30 से 8.15 बजे दद्योदक आरती, सुबह 10.30 से 11.15 तक भोग आरती होगी व दोपहर में 12 बजे से उज्जैन तहसील की ओर से सरकारी पूजन किया जाएगा। शाम 4 बजे होल्कर व सिंधिया स्टेट की ओर से पूजन व पंचामृत कर भगवान महाकाल को नित्य संध्या आरती के समान गर्म मीठे दूध का भोग लगाया जायेगा। इधर श्री महाकालेश्वर मंदिर में फाल्गुन कृष्ण द्वादशी तिथि प्रदोष पर्व पर भगवान श्री महाकालेश्वर ने श्री शिव-तांडव के रूप में दर्शन दिए।

Next Post

शादी समारोह में बजे कानफोडू डीजे, प्रकरण दर्ज 

Tue Feb 25 , 2025
जबलपुर। शादी समारोह में कानफोडू डीजे बजाने पर अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 3466 में लोड डीजे साउंड बाक्स मय फोकस लाईट वाहन चालक गुलाम मोईनुद्दीन अंसारी एवं डीजे आपरेटर नीरज कोष्टा शनि मंदिर के […]

You May Like