
जबलपुर। शादी समारोह में कानफोडू डीजे बजाने पर अधारताल पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। टीआई राजकुमार खटीक ने बताया कि वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 3466 में लोड डीजे साउंड बाक्स मय फोकस लाईट वाहन चालक गुलाम मोईनुद्दीन अंसारी एवं डीजे आपरेटर नीरज कोष्टा शनि मंदिर के सामने न्यू रामनगर अधारताल में एक शादी समारोह में अपने डीजे केा लगातार अत्याधिक तेज एवं चुभने वाली ध्वनि से बजा रहे थे, जिस पर डीजे लोड वाहन को रूकवाकर वाहन चालक गुलाम मोईनुद्दीन अंसारी 34 वर्ष निवासी न्यू रामनगर संजीवनीनगर अधारताल के पास गोहलपुर एंव आपरेटर नीरज 32 वर्ष निवासी अमखेरा रोड़ बस्ती नम्बर एक गोहलपुर से डीजे बजाने के संबंध में अनुमति पूछने पर डीजे आपरेटर नीरज द्वारा अनुमति नहीं होना बताया, डीजे साउण्ड बाक्स , फोकस लाईट, जनरेटर, एम्पलीफायर, मय वाहन क्रमांक एमपी 20 जेड आर 3466 के जप्त करते हुये आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।
