टीसीएस के पास 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच ने टीसीएस के पीछे तीन नंबर गेट के पास चेकिंग के दौरान 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ अजय सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से मादक पदार्थ के अलावा करीब 50 हजार रुपए कीमत की हीरो पैशन प्रो बाइक भी जब्त की गई. जब्त ब्राउन शुगर की कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई है, कुल जब्ती 1.70 लाख रुपए की है.
आरोपी बाइक पर बैठा था और पुलिस को देखकर घबरा गया. संदेह होने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा. तलाशी के दौरान बाइक की सीट के कवर में रखी पन्नी से ब्राउन शुगर बरामद हुई. आरोपी के खिलाफ अपराध शाखा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस उससे मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लायरों के संबंध में पूछताछ कर रही है. आरोपी 10वीं तक पढ़ा है और सब्जी का काम करता है. उसके खिलाफ पहले से भंवरकुआं और राजेंद्र नगर थाने में प्रकरण दर्ज हैं. डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि आरोपी से पूछताछ कर ब्राउन शुगर की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क और अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर भोपाल में कांग्रेस का प्रदर्शन

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस ने चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। Facebook Share […]

You May Like