हत्या से बेमेतरा में तनाव, सोशल मीडिया विवाद में युवक की जान गई

बेमेतरा,26 सितंबर (वार्ता) बेमेतरा जिले में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया है। ग्राम लालपुर निवासी 23 वर्षीय टार्जन गायकवाड़ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने नवागढ़ थाने का घेराव कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, हत्या की वजह सोशल मीडिया पर विवाद बताई जा रही है। इंस्टाग्राम पर समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर आरोपी और मृतक के बीच कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में पास के गांव हरदी के एक नाबालिग युवक ने वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद मृतक के परिजन और समाज के लोग बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और विरोध दर्ज कराया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

 

Next Post

संयुक्त राष्ट्र ने सूडान के अल फशर को कहा "पीड़ा का केंद्र"

Fri Sep 26 , 2025
खार्तूम, 26 सितंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र ने सूडान के उत्तरी दारफुर राज्य की राजधानी अल फशेर को अर्धसैनिक रैपिड सपोर्ट फोर्सेज (आरएसएफ) द्वारा 500 से अधिक दिनों तक घेरे में रखे जाने के बाद “पीड़ा का केंद्र” करार दिया। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) ने गुरुवार […]

You May Like