बेलगाम ट्रकों की चपेट में आए दो गौवंश

सीधी: मड़वास थाना के जोगीपहाड़ी क्षेत्र में ट्रकों की चपेट में दो गौवंश आए। दोनो घटनाएं अलग-अलग क्षेत्रों में ट्रक चालकों की लापरवाही से घटित हुई। गौवंश की मौत और घायल होने पर बजरंग दल प्रखंड सह संयोजक मझौली शिवम शुक्ला द्वारा दोनो घटनाओं की लिखित रिपोर्ट मड़वास थाना में 27 सितंबर को की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि जोगीपहाड़ी बाजार में आवारा पशुओं के झुंड में ट्रक क्रमांक एमपी 04 वायएल 4499 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक एक गौमाता को टक्कर मार दी गई।

घटना के दौरान गौमाता सडक़ के किनारे बैठी थी। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक लेकर भाग खड़ा हुआ। घायल गौमाता का उपचार कराया गया। दूसरी घटना रात्रि 12 बजे जोगी पहाड़ी से 200 मीटर पहले मड़वास रोड़ में तेज रफ्तार में बेलगाम ट्रक क्रमांक यूपी 70 ईटी 4608 ने एक गौमाता को कुचल दिया। उक्त घटनाओं में कार्यवाही की मांग की गई है।

Next Post

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्व-सहायता समूहों की डलिया

Sun Sep 28 , 2025
ग्वालियर: आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन का सशक्त संदेश उस समय सामने आया, जब कलेक्टर रुचिका चौहान ने महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित विशेष डलिया भेंट की। इस डलिया में ऑर्गेनिक पेंट, पवित्र दीपक, शहद और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद […]

You May Like