डीपी अग्रवाल इंटक के जिला अध्यक्ष मनोनीत

जबलपुर: वेस्ट सेेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के जबलपुर मंडल सचिव डीपी अग्रवाल को मध्य प्रदेश राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस, इंटक के प्रदेश अध्यक्ष श्याम सुंदर यादव द्वारा जबलपुर जिला राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वेस्ट सेंटल रेलवे मजदूर संघ के कार्यकर्ता मुकेश दास ने डीपी अग्रवाल को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कौंसिल का जबलपुर जिला अध्यक्ष मनोनीत पर हार्दिक बधाई दी है।

इस अवसर पर मुकेश दास के अलावा शरद यादव, बाबी धौलपुरी, भूपत सिंह, मनीष सिंह, अशोक मौर्या, रेवती रमन, संदीप दुबे, संतोष चौरसिया, कृष्णा मांझी, रवि भारती, सोनू कुमार अतीक खान आदि ने कहा है कि श्री अग्रवाल की नियुक्ति से जिले का मजदूर संगठन और प्रभावी होगा और कर्मचारियों के मुद्दों को प्रमुखता से उच्च स्तर पर उठाया जाता रहेगा।

Next Post

सुप्रसिद्ध गजलकार साज जबलपुरी के पुण्यस्मृति पर कार्यक्रम आयोजित

Wed May 20 , 2026
जबलपुर : मुश्किल से तुम मिले थे हजारों हजार में सौ रंग घुल गए थे फस्ले बहार में अवसर था वर्तिका द्वारा आयोजित साज जबलपुरी के पुण्य स्मृति कार्यक्रम का जिसमें अध्यक्ष प्रतुल श्रीवास्तव वरिष्ठ पत्रकार एवं मुख्य अतिथि मशहूर जादूगर एस के निगम मौजूद थे वही विशिष्ट अतिथि विजय […]

You May Like