ग्वालियर: नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा अचलेश्वर मंदिर के समीप मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से लगाए गए हाथ ठेलों को हटवाया गया तथा इन्हें जप्त भी किया गया। इसके पश्चात गांधी रोड क्षेत्र में अनाधिकृत रूप से लगाए गए बैनर एवं कटआउट हटवाए गए।इसी क्रम में महाराज बाड़ा क्षेत्र के सुभाष मार्केट, नजरबाग मार्केट, टोपी बाजार, एसबीआई बैंक क्षेत्र, हेमू चौक, छापाखाना, स्काउट एवं गांधी मार्केट सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों पर कार्रवाई करते हुए सड़क एवं फुटपाथ पर लगाए गए हाथ ठेले तथा फड़ हटवाए गए। कार्रवाई के दौरान मुख्य मार्गों को व्यवस्थित एवं आवागमन योग्य कराया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने संबंधित दुकानदारों एवं हाथ ठेला संचालकों को निर्देशित किया कि वे सार्वजनिक मार्गों एवं फुटपाथों पर अतिक्रमण न करें तथा निर्धारित स्थानों पर ही अपना व्यवसाय संचालित करें। निगम द्वारा स्पष्ट किया गया कि मुख्य मार्गों एवं फुटपाथों पर दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त कार्रवाई के दौरान मदाखलत निरीक्षक सुघर सिंह सिसोदिया सहित मदाखलत अमला मौके पर उपस्थित रहा
