कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को भेंट की स्व-सहायता समूहों की डलिया

ग्वालियर: आत्मनिर्भरता और स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन का सशक्त संदेश उस समय सामने आया, जब कलेक्टर रुचिका चौहान ने महाराजपुरा एयर टर्मिनल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्व-सहायता समूहों की दीदियों द्वारा निर्मित विशेष डलिया भेंट की। इस डलिया में ऑर्गेनिक पेंट, पवित्र दीपक, शहद और अन्य हस्तनिर्मित उत्पाद शामिल थे।

इनमें ऑर्गेनिक पेंट सबसे खास रहा, जिसे ग्वालियर जिले के ग्राम करहिया की महिलाओं ने गोबर और प्राकृतिक तत्वों से तैयार किया है। यह पेंट न केवल पर्यावरण मित्र है, बल्कि टिकाऊपन में भी खास पहचान बना रहा है।फूलबाग स्थित आजीविका फ्रेश मेला में जब इन उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई थी, तो सैलानियों ने इन्हें हाथों-हाथ खरीदा और सराहना की।

Next Post

नो एंट्री तोड़ने वाले 37 भारी वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

Sun Sep 28 , 2025
इंदौर:शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके तहत नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई. एसीपी हिन्दू सिंह मुवेल ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह से 28 सितंबर की सुबह तक […]

You May Like