नो एंट्री तोड़ने वाले 37 भारी वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई

इंदौर:शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसके तहत नो एंट्री नियम का उल्लंघन करने वाले भारी वाहनों पर विशेष निगरानी रखी गई.

एसीपी हिन्दू सिंह मुवेल ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह से 28 सितंबर की सुबह तक प्रतिबंधित मार्गों पर निर्धारित समय से बाहर वाहनों की आवाजाही पकड़ी गई. इस दौरान नो एंट्री का पालन न करने पर 37 भारी वाहनों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई. चालकों को समझाइश दी गई कि आदेशों की अवहेलना करने पर आगे सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

अंधेकत्ल का खुलासा

Sun Sep 28 , 2025
लिफ्ट न देने पर शराबी ने ऑटो चालक की कर दी हत्या, महिला की सूचना से खुली गुत्थी इंदौर: एरोड्रम थाना क्षेत्र में पिछले दिनों हुए एक अंधेकत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. ऑटो चालक की हत्या उस समय कर दी गई थी जब उसने शराब के नशे […]

You May Like