मनीबाक्स फाइनेंस ने वर्तमान शेयरधारकों से जुटाई 33.4 करोड़ रु की इक्विटी पूंजी

नयी दिल्ली, 7 मार्च (वार्ता) शेयर बाजार में सूचीबद्ध गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मनीबाक्स फाइनेंस लि. ने अपने वर्तमान शेयरधारकों और प्रवर्तकों को इक्विटी शेयर आवंटित कर के 33.4 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाई है। राजस्थान, मध्यप्रदेश , पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश से लेकर तेलंगात तक 12 राज्यों में फैले अपनी 150 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के साथ ग्रामीण और अर्धशहरी क्षेत्रों में लघु और सूक्ष्म उद्यमों की कर्ज की जरूरतों को पूरा करने में मदद कर रही इस कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि उसने इस पूंजी के लिए अपने 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 44 लाख शेयर आवंटित किये हैं। यह आवंटन 76 रुपये प्रति शेयर के आधार पर किया गया है।

यह कंपनी अपना कारोबार शुरू करने के बाद से कुल मिला कर 303.9 करोड़ रुपये की शेयर पूंजी जुटा चुकी है। कंपनी ने कहा है, ‘ चालू वित्त वर्ष में उसने जो भी शेयर पूंजी जुटाई है वह उसके प्रवर्तकों और वर्तमान शेयरधारकों से प्राप्त हुई है जो कंपनी के कारोबार के मॉडल और उसकी वृद्धि की संभावनाओं के प्रति उनके विश्वास को दर्शाती है।’ मनीबॉक्स के सह संस्थापक एवं सीईओ दीपक अग्रवाल ने एक बयान में कहा, ‘ कंपनी में 33.4 करोड़ रुपये की पूंजी का आना अपने व्यवसाय के तरीकों के प्रति हमारा भरोसा बढ़ा है , वित्तीय समावेशन के काम को बड़े पैमाने पर ले जाने की हमारी शक्ति बढ़ी है।’

Next Post

एसबीआई महिला सशक्तिकरण के लिए देगा 50 करोड़ डॉलर का सिंडिकेटेड ऋण

Sat Mar 7 , 2026
मुंबई, 07 मार्चा (वार्ता) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर केंद्रित 50 करोड़ डॉलर के साझा (सिंडिकेटेड) सामाजिक सावधि ऋण सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता ने शनिवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि इसमें ग्रीनशू का विकल्प भी […]

You May Like

मनोरंजन