दमोह: पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में पुलिस कंट्रोल रूम में एससी-एसटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामलों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई.बैठक में पुलिस अधीक्षक अजाक श्रीमती प्रतिमा पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया, राजपत्रित अधिकारियों में सीएसपी एचआर पांडे,हटा एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी, तेंदूखेड़ा अर्चना अहीर, पथरिया प्रिया सिंधी, डीएसपी देवीसिंह ठाकुर, टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई अमित गौतम सहित समस्त थाना प्रभारी में उपस्थित रहे.
बैठक में वर्ष 2025-2026 में दर्ज प्रकरणों की स्थिति, लंबित प्रकरणों के कारण तथा उनके निराकरण की प्रगति पर अधिकारियों से जानकारी ली गई.
एसपी ने निर्देश देते हुए कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता से लिया जाए.विवेचना में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने के लिए प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए.पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने कहा कि एससी-एसटी एक्ट के प्रकरणों में समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।
