स्कॉलरशिप से युवाओं के सपनों को मिलेगी नई उड़ान : सीएम डॉ यादव

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रवींद्र भवन में आज वक्फ बोर्ड द्वारा आयोजित स्कॉलरशिप वितरण समारोह 2025-26 में कहा कि छात्रवृत्ति केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य और सपनों पर सरकार का भरोसा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा जीवन को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का सबसे बड़ा माध्यम है और हर वर्ग के युवाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पूर्व राष्ट्रपति A. P. J. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण दिया और कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा नहीं छोड़ी तथा अपनी प्रतिभा से देश का सर्वोच्च सम्मान प्राप्त किया। उन्होंने युवाओं से अच्छाई और सच्चाई के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ कड़ाई भी जरूरी है।
सीएम ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए रहीम का दोहा रहिमन पानी राखिए, बिन पानी सब सून उद्धृत किया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का उपयोग गरीब बच्चों की शिक्षा और उनके बेहतर भविष्य के लिए होना चाहिए। साथ ही उन्होंने भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए कहा कि रहीम और रसखान की संस्कृति देश को एकता और सद्भाव की राह दिखाती है।

Next Post

भीषण गर्मी में श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं के लिए विशेष इंतजाम

Mon May 25 , 2026
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में झुलसाने वाली गर्मी एवं ‘नौतपा’ को ध्यान में रखते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास ने दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य संरक्षण के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की हैं। नौतपा काल, जो 25 मई 2026 से शुरु होकर दो जून तक […]

You May Like