किसान की सडक़ हादसे में मौत:मंडी में उपज बेचने गए थे, होटल के सामने हुआ एक्सीडेंट

नीमच। कनावटी क्षेत्र में देर रात एक सडक़ हादसे में किसान की मौत हो गई। किसान अपनी उपज बेचने के बाद मंडी से लौट रहा था, तभी एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर डायल 112 की टीम ने घायल किसान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान केसुंदा निवासी गुणवंत (44) पिता छगनलाल आंजना के रूप में हुई है। वह अपनी राईड़ा (सरसों) की उपज बेचने के लिए नई कृषि उपज मंडी चांगेरा आए थे।

जानकारी के अनुसार, गुणवंत बीती रात करीब 11:30 बजे कनावटी स्थित सायाजी होटल पर खाना खाकर मंडी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान होटल के सामने एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल किसान को जिला अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने आज सोमवार को मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। केंट पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

टाइगर रिजर्व में बाघ की मौत: NTCA प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम, टेरिटोरियल फाइट का संदेह

Mon Feb 16 , 2026
दमोह।वनमंडलाधिकारी वीरांगना टाईगर रिजर्व ने बताया 15 फरवरी को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र के मोहली परिक्षेत्र के मानेगाव बीट के कक्ष क्रमांक 159 में शाम 5ः30 बजे बाघ का एक शव मिला था। उक्त बाघ को 18-19 जनवरी की दरमियानी रात को रेडियो कॉलर लगाकर वीरांगना दुर्गावती […]

You May Like

मनोरंजन