एलईडी, वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और माइक्रोवेव से सजे शोरूम

उज्जैन। दीपावली महोत्सव को लेकर शहर का बाजार रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से गुलजार होने लगा है। त्योहार की खरीदारी को लेकर लोगों में उत्साह नजर आ रहा है ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार है। शोरूम में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, वाशिंग मशीन, माइक्रोवेव सहित होम अप्लायंसेज की नई रेंज का स्टॉक किया गया है। इस बार ग्राहकों में सामान्य उपकरणों के बजाय एआई आधारित स्मार्ट होम अप्लायंसेज का क्रेज देखने को मिल रहा है। स्मार्ट टीवी, एआई तकनीक वाले फ्रिज और वॉशिंग मशीन के साथ बड़े प्रोजेक्टर की मांग भी बढ़ी है इलेक्ट्रॉनिक व्यापारियों के अनुसार अब ग्राहक नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं वाले उत्पादों को प्राथमिकता दे रहे हैं। घरों को स्मार्ट बनाने के लिए लोग एआई आधारित टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और माइक्रोवेव खरीदने में रुचि दिखा रहे है। वहीं कंपनियों की ओर से त्योहार पर विशेष छूट, बैंक कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और नो-कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर दिए जा रहे हैं। फाइनेंस सुविधा से ग्राहक आसान किस्तों में भी सामान खरीद पा रहे हैं। बाजार में बेस्ड स्मार्ट होम अप्लायंसेज का क्रेज भी देखने को मिल रहा है। स्मार्ट टीवी, एल्यूमीनियम टेक्नीक वाले फ्रिज और वाशिंग मशीन के साथ बड़े प्रोजेक्टर की मांग भी बढ़ी है।

ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी के बजाय देखकर और उनकी विशेषताएं समझकर खरीदने में भी रुचि दिखा रहे हैं। स्थानीय दुकानों से खरीदारी में तत्काल डिलीवरी और बिक्री के बाद सर्विस की सुविधा भी मिलती है।बाजार में अनेक उपकरणों की मांग

नई टेक्नोलॉजी के उपकरणों की मांग दीपावली को लेकर ग्राहकों में उत्साह है। एलईडी टीवी, बड़े फ्रिज वाशिंग मशीन, घरेलू आटा चक्की, चिमनी और गीजर सहित कई उपकरणों की मांग है। इसके साथ ग्राहकों को फाइनेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। इस बार बड़े एलईडी टीवी और प्रोजेक्टर की मांग अधिक है। ग्राहक अब स्मार्ट और एल्यूमीनियम टेक्नोलॉजी वाले उपकरण पसंद कर रहे हैं।

क्या बोले इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी 

दीपावली पर इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की मांग बढ़ रही है। ग्राहक अब पारंपरिक उपकरणों के बजाय स्मार्ट टीवी, एल्यूमीनियम टेक्नोलॉजी से लैस फ्रिज और वॉशिंग मशीन खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। इसके साथ ही बड़े आकार के प्रोजेक्टर भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। घरों में मनोरंजन और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लोग नई तकनीक के उपकरण पसंद कर रहे हैं। दीपावली के चलते इन उत्पादों की बिक्री में तेजी आई है।

-विकास चौरसिया

दीपावली पर ग्राहक नई तकनीक और आधुनिक सुविधाओं वाले घरेलू उपकरण खरीदने में रुचि दिखा रहे हैं। शोरूम में एलईडी टीवी, रेफ्रिजरेटर, माइक्रोवेव और वाशिंग मशीन की नई रेंज उपलब्ध है। ग्राहक ऑनलाइन के बजाय शोरूम शुरूआत उत्पादों की गुणवत्ता और फीचर्स देखकर खरीदारी कर रहे हैं।

-रमेश पलोड़

इस बार स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वाशिंग मशीन की मांग अधिक है। ग्राहक बड़े स्क्रीन वाले एलईडी टीवी और प्रोजेक्टर भी पसंद कर रहे हैं। त्योहार पर ग्राहकों को छूट, कैशबैक और एक्सचेंज बोनस का लाभ दिया जा रहा है। फाइनेंस से अपनी पसंद के उपकरण किस्तों में खरीद पा रहे हैं।

-रितेश अग्रवाल

Next Post

बच्चों के हाथों बने दीयों से रोशन हुआ जिला न्यायालय, न्यायाधीशों ने की जमकर खरीदारी

Thu Nov 5 , 2026
खंडवा। दीपावली खुशियों और रोशनी का प्रतीक है। इसी भावना को साकार करते हुए जिला न्यायालय खंडवा में बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने की एक सराहनीय पहल की गई। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खंडवा संजीव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में बुधवार, 5 नवंबर […]

You May Like