दिन भर चलती रही सर्द हवाएं और आसमान में छाये बादल

रीवा। शनिवार को जहा न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पहुंच गया था वही रविवार को कुछ राहत मिली. लगातार चल रही ठंड हवाओ ने पिछले तीन दिन से गलन भरी ठंड बढ़ा दी है. पश्चिमी विछोभ के चलते आसमान में बादलो ने ढ़ेरा जमा लिया है.

अन्य दिनो के अपेक्षा रविवार को तापमान में उछाल देखने को मिला. उत्तर भारत से आ रही ठंड हवाओ के चलते पिछले तीन दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन 24 घंटे के अंदर एक बार फिर तापमान में बदलाव देखने को मिला है. रात का न्यूनतम तापमान बढ़ कर 6.8 डिग्री पहुंच गया तो वही दिन का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री दर्ज किया गया. पश्चिमी विछोभ के सक्रिय होने पर आसमान में बादल छाये है. दिन भर ठंड हवाएं चलती रही, ठंड का असर कुछ कम रहा. शुक्रवार और शनिवार को तापमान ज्यादा था और हाड़ कपाने वाली ठंड थी पर 24 घंटे के अंदर मौसम में बदलाव देखने को मिला. सुबह अच्छी खासी धूप थी लेकिन दोपहर अचानक बादल छा गये. जिससे कुछ हद तक ठंड से राहत मिली है लेकिन दिन में ठंड बनी रही और शाम ढ़लते ही धुंध छाने लगा. मौसम विभाग की माने तो बादलो के हटने के बाद एक बार फिर से ठंड का असर शुरू होगा. इस समय ठंड के साथ सुबह हल्का कोहरा छाया रहता है लेकिन 7 बजे से ही धूप निकल आती है. बादलो के हटने के बाद कोहरा और ठंड दोनो तेज होगी. शनिवार को रीवा प्रदेश का सबसे सर्द पांचवां जिला था. 5.4 डिग्री तापमान पहुंच गया था. ठंड को देखने हेतु नगर निगम ने शहर के अंदर अलाव की व्यवस्था की है. दूसरी तरफ हाट और ब्रेन स्ट्रोक के मरीज ज्यादा पहुंच रहे है. इसके अलावा बुखार एवं ठंड लगने से पीडि़त मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे है. ठंड से बचने एवं सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है खासकर बच्चे और वृद्धजनो को.

सामान्य से 2 डिग्री कम है तापमान

दिन के अधिकतम तापमान में भी गिरावट पिछले कई दिनो से है. सामान्य स्थित में दिन का अधिकतम तापमान 27 डिग्री होना चाहिये. लेकिन 25 डिग्री दिन का अधिकतम तापमान है. हालाकि धूप खिली रही, दोपहर बादल आ गए. सर्ह हवाएं लगातार चल रही है जिसके कारण ठंड और बढ़ गई है. हालत यह है कि रात 9 बजे से ही सडक़ो पर सन्नाटा छा जाता है और बाजार बंद हो जाती है. अभी अच्छा है कि सुबह घना कोहरा नही पड़ रहा है और धूप लिख जाती है. कोहरा शुरू होने के साथ जन जीवन प्रभावित होगा. साथ ही आवागमन भी बाधित होने लगेगा.

Next Post

परिवहन विभाग ने बिना परमिट बस सहित 19 वाहनों का किया चालान

Mon Dec 8 , 2025
रीवा। रीवा परिवहन विभाग ने सडक़ सुरक्षा और जीरो फैटीलिटी अभियान के तहत लगातार तीसरे दिन कड़ी कार्रवाई की है. आरटीओ रीवा के निर्देशन में परिवहन सुरक्षा स्क्वाड और चेक पॉइंट रीवा-1और चेक पॉइंट रीवा -2 ने अलग-अलग मार्गों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें बिना परमिट चल रही एक […]

You May Like