थार की टक्कर से वृद्ध की मौत

सतना : जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र में रविवार को उस वक्त दर्दनाक हादसा सामने आया जब थार की टक्कर से वृद्ध ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहली पत्नी के बड़े बेटे पर जीप से टक्कर मारने के गंभीर आरोप भी सामने आए. इस मामले में पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज की विवेचना की जा रही है.प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत बेला कोठार गांव के निवासी गुरु प्रसाद सिंह पिता गयादीन उम्र 62 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गई.

बताया गया कि गांव में एक तेज रफ्तार थार ने उन्हें जबरदस्त टक्कर मार दी. घटना होती देख आस पास मौजूद लोगों के बीच सनाका खिंच गया. आनन-फानन में परिजन भी भागते हुए वहां पहुंचे. बुरी तरह घायल वृद्ध को फौरन ही उपचार के लिए संजय गांधी मेडिकल कॉलेज रीवा ले जाया गया. जहां पर उनकी जांच करने पर चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. यह जानकारी सामने आते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. लेकिन इस मामले में नया मोड़ तब आता नजर आया जब मृतक की पहली पत्नी के बड़े बेटे पर गंभीर आरोप लगने लगे. बताया गया कि वृद्ध की पहली पत्नी के बड़े बेटे द्वारा ही थार वाहन से पिता को टक्कर मारी गई थी. जिसके चलते उनकी मौत हो गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी गई है.

Next Post

प्रधान आरक्षक को हृदय घात

Mon Mar 2 , 2026
सतना : जिले के रामपुर बघेलान थाना अंतर्गत बेला चौकी ममें पदस्थ प्रधान आरक्षक आम नारायण मिश्रा को रविवार को अचानक हृदय घात हो गया. बताया गया कि प्र.आ. श्री मिश्रा को पहले कुछ बेचैनी महसूस हुई. जिसके कुछ देर बाद ही वे बेसुध होकर नीचे गिर गए. उनकी हालत […]

You May Like