एक्सीडेंट में वन रक्षक की मौत, डिप्टी रेंजर घायल

जबलपुर: कुंडम में सड़क दुर्घटना में वन रक्षक की मौत हो गई जबकि डिप्टी रेंजर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सीएचसी कुण्डम में ले जाया गया‌।पुलिस ने बताया कि लोक सिंह कडोपे 65 वर्ष निवासी ग्राम सोठी ने सूचना दी कि वह खेती किसानी करता है, उसका सबसे छोटा भाई अघनू सिंह कडोपे वन विभाग में वनरक्षक के पद पर कार्यरत था। उसका भाई अघनू सिंह झिरिया बीट में डयूटी करता था।

कुडे हरदुली और सातमझिर के बीच भाई अघनू सिंह का रोड एक्सीडेंट होेने से मौके पर जाकर देखा, उसका भाई अघनू सिंह घायल अवस्था में पड़ा था, दाहिना पैर शरीर से अलग हो गया था, भाई के साथ डिप्टीरेंजर एएसएल राजपूत भी घायल अवस्था में पड़े थे, वहां पर काफी भीड़ लगी थी, दोनों घायलोें को एम्बुलेंस से सीएचसी कुण्डम लेकर आये जहां से एसएल राजपूत को उपचार को जबलपुर रेफर कर दिया। उसके भाई अघनू सिंह कडोपे उम्र 49 वर्ष को डाक्टर ने चैक कर मृत घोषित कर दिया।

Next Post

पोलैंड में यूक्रेन जाने वाली रेलवे लाइन क्षतिग्रस्त; प्रधानमंत्री को तोड़फोड़ की आशंका

Mon Nov 17 , 2025
वारसॉ, 17 नवंबर (वार्ता/स्पुतनिक) पोलैंड में यूक्रेन की ओर जाने वाली एक रेलवे लाइन के क्षतिग्रस्त होने के मामले में प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क ने प्रतिक्रिया करते हुए कहा है कि इस मामले में तोड़फोड़ की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। पोलैंड के माज़ोवीकी वोइवोडीशिप की पुलिस के […]

You May Like