बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए बनेगा नया भवन,आश्रम के बच्चों को मिलेगी बस सुविधा

इंदौर: राजकीय बाल संरक्षण आश्रम इंदौर में निवासरत अनाथ बच्चों के लिए अब स्कूल आने-जाने हेतु विशेष बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कलेक्टर आशीष सिंह ने इसके लिए नई बस क्रय करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही परदेशीपुरा स्थित समाज कल्याण परिसर में निवासरत बौद्धिक दिव्यांग एवं अनाथ बच्चों के लिए नया भवन निर्मित किया जायेगा. इसके लिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये गए हैं.

कलेक्टर कार्यालय में आज कलेक्टर आशीष सिंह की अध्यक्षता में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई. बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे.

कलेक्टर आशीष सिंह ने बैठक में निर्देश दिए कि बाल कल्याण एवं संरक्षण से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए. विशेष रूप से 18 वर्ष से कम उम्र के नशाग्रस्त बच्चों के पुनर्वास और नशा मुक्ति की दिशा में विशेष प्रयास किये जाएं. इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं की मदद भी ली जायें.

Next Post

विदुर नगर टेकरी: सड़कों पर कीचड़ और गड्ढों से परेशान रहवासी

Fri Jul 4 , 2025
इंदौर: वार्ड क्रमांक 79 में हवा बंगला से डेढ़ किलोमीटर दूर शहर के आखरी छोर पर बसी विदुर टेकरी कॉलानी का है. हर वर्ष वादों के मुताबिक रहवासी अपने क्षेत्र में विकास की राह देखते रहते थे. इन दिनों चारों तरफ लोगों की राह में सिर्फ कीचड़ गड्ढे और बरसात […]

You May Like